चाईबासा|जिले से पलायन रोकने समेत अन्य मांगाें काे लेकर अखिल भारतीय क्रांतिकारी आदिवासी महासभा ने जिला कृषि कार्यालय के समक्ष अर्धनग्न हाेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दाैरान कृषि खाद आपूर्ति विभाग, भूमि संरक्षण विभाग एवं आत्मा द्वारा किये गये घोटाले को निगरानी समिति से जांच कराने की मांग की। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम जिला कृषि पदाधिकारी काे ज्ञापन साैंपा। माैके पर जिलाध्यक्ष मानसिंह तिरिया, उपाध्यक्ष माधव चंद्र कुंकल, जिला सचिव नरेश चंद्र सुंडी, हीरालाल हेंब्रम आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3efR2bV
via IFTTT
Comments
Post a Comment