बाजार निवासी कपड़ा व्यवसायी मंगलम के पुत्र राजन जायसवाल ने कोविड 19 के सरकारी एप आरोग्य सेतु की तरह दूसरा एप अपडेटिंग इंडिया निर्माण कर भवनाथपुर के साथ साथ गढ़वा जिला व राज्य सहित देश लेबल पर उपलब्धि प्राप्त की है। जिससे उसके परिजन सहित उनके स्कूल के शिक्षकों ने राजन को बधाई दी है। बताते चले कि धनबाद के आईआईटी आईएसएम कॉलेज के अंतिम बैच के छात्र रहे राजन जायसवाल व उनके एक सहयोगी मित्र यूपी निवासी अमन गुप्ता ने देश के हर जिले व शहर के कोविड 19 के स्थिति बताता है।
जिसमे मरीज की पहचान अस्पताल व उपलब्ध बेड की भी जानकारी देता है। जबकि दूसरे फेस एक स्केनिंग कोड की तैयारी चल रही है। जिसके माध्यम से किसी भी प्रतिष्ठान, मॉल, सरकारी व प्राइवेट कार्यालय में उसका स्केनिंग कर संक्रमित मरीज के बारे में पता किया जा सकता है। राजन ने बताया कि दूसरे फेज के एप में प्रशासनिक अधिकारियों के सपोर्ट व प्रचार प्रसार से सहयोग मिल सकता हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31Gb9Oa
via IFTTT
Comments
Post a Comment