मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गोड्डा जिला स्थित स्वास्थ्य केंद्र के बाहर महिला द्वारा बच्चे को जन्म देने के मामले को गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अत्यंत गंभीर मामला है। ऐसी घटना होना पूरे राज्य के लिए पीड़ादायक है। उपायुक्त गोड्डा पूरे मामले की जांच कर सूचित करें।
साथ ही सभी जिला उपायुक्त ध्यान दें कि ऐसी घटना न हो, इसके लिए समुचित कार्यप्रणाली बनाकर उसका पालन करवायें। मुख्यमंत्री को जानकारी मिली थी कि गोड्डा जिला के पोड़ैयाहाट प्रखंड के डेवडाड़ उप स्वास्थ्य केन्द्र बंद रहने के कारण प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला ने वहीं पर बच्चे को जन्म दिया। सहिया को फोन करने पर उसका मोबाइल बंद मिला।
निर्देश... डीजीपी व खूंटी डीसी असरिता मूंडू की मदद करें
मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक एमवी राव और उपायुक्त खूंटी के घाघरा निवासी असरिता मुंडू को जरूरी मदद करते हुए मामले में संज्ञान लेने का निर्देश दिया है। डीजीपी ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि खूंटी डीसी से पुलिस अधीक्षक समन्वय स्थापित कर असरिता को जरूरी सहायता पहुंचाने की पहल शुरू कर दी गई है।
हेमंत ने कहा... रमेश मुंडा ने जन कल्याण को प्रमुखता दी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्व मंत्री सह तमाड़ के विधायक रहे स्व. रमेश सिंह मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. रमेश सिंह मुंडा ने अपने कार्यकाल में गरीब वर्ग के उत्थान के लिए कई कार्य किए। जनकल्याण को उन्होंने सदैव प्रमुखता दी। आज जरूरत है, उनके कार्यों से प्रेरित होकर गरीबों के उत्थान के लिए काम करने की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/323Cie6
via IFTTT
Comments
Post a Comment