Skip to main content

Jharkhand daily news

शहर में बढ़ते संक्रमण के बाद प्रशासन ने रणनीति में कई स्तरों पर बदलाव किया है। अगर किसी का घर बड़ा है तो उसे होम क्वारेंटाइन की सुविधा दी जाएगी। सामर्थवान व्यक्तियों को पेड क्वारेटाइन में ही भेजा जाएगा। प्रवासी अगर समर्थवान नहीं हैं तो उनके लिए प्रशासन द्वारा बनाए क्वारेंटाइन सेंटर में रखा जाएगा।

प्रशासनिक अधिकारियों का मानना है कि होम क्वारेंटाइन में रहने वालों के पॉजिटिव की संख्या बढ़ी है। इसलिए प्रवासियों व संदिग्ध के साथ यह नियम लागू किया है। डीसी सूरज कुमार ने टीएमएच प्रबंधन से बात की। टीएमएच को टाटा स्टील व उसकी ब्रांच कंपनी के कर्मचारियों व परिजनों का सैंपल लेने की जिम्मेदारी सौंपी है। डीसी ने अस्पताल प्रबंधन से कहा - कंपनी के कर्मचारी व परिजनों की शत-प्रतिशत जांच कराई जाए।

प्रशासन का मानना है कि अगर कंपनी के कर्मचारियों व उनके परिजनों की जांच टीएमएच द्वारा की जाती है तो सरकारी टीम पर दबाव कम होगा। जांच के लिए प्राइवेट लैंब की सहायता लेने का फैसला लिया है। फिलहाल शहर में एक प्राइवेट लैब ‘पास काइंड’ को सैपंल संग्रह व जांच करने की अनुमति आईसीएमआर से मिली है।

प्रभारी सिविल सर्जन डाॅ. आरएन झा ने कहा- जांच शुल्क तय है। जांच व सैंपल कलेक्शन के लिए पास काइंड अधिकतम 25 सौ रुपए वसूलेगा। होम क्वारेंटाइन व पेड क्वारेंटाइन में रहने वालों का सैंपल संग्रह व जांच का जिम्मा पास काइंड को दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की 18 टीम सैंपल संग्रह में लगी है। अन्य अस्पतालों में सैंपल संग्रह की लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को तैनात किया है।

प्रशासन का रेड कार्ड : सोशल डिस्टेंसिंग नहीं मानने पर कार्रवाई

गोलमुरी में सात फुटबॉलरों को नोटिस

गोलमुरी मस्जिद मैदान में फुटबाॅल खेल रहे सात खिलाड़ियों को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क नहीं पहनने पर प्रशासन ने बुधवार की शाम में नोटिस थमाया। साथ ही भविष्य में नहीं खेलने की हिदायत दी। शहर में संक्रमण के लगातार विस्तार के बाद प्रशासन किसी भी स्तर पर जोखिम लेने की स्थिति में नहीं है और न किसी तरह की रियायत ही दी जाएगी। बुधवार की शाम में इंसिडेंट कमांडर ने अपने-अपने क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। इंसिडेंट कमांडर प्रमोद राम अपने क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे थे,

उसी दौरान उनकी नजर गोलमुरी मस्जिद मैदान में पड़ी, जहां सात खिलाड़ी खेल रहे थे। इन खिलाड़ियों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का अनुपालन नहीं किया जा रहा था। इंसिडेंट कमांडर ने सभी खिलाड़ियों को नोटिस दिया। साथ ही भविष्य में खेलते हुए पकड़े जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इधर, इंसिडेंट कमांडर सबिता टोप्पो व चंद्रदेव प्रसाद ने सोनारी व बिष्टुपुर में जांच अभियान चलाया। बिष्टुुपुर में होम क्वारेंटाइन में रखे 10 व्यक्तियों की जांच में सभी घर में मौजूद थे।

घर बड़ा होने पर ही होम क्वारेंटाइन करेंगे

प्रशासन ने तय किया है कि अगर किसी का घर बड़ा है और उस घर का कोई सदस्य पॉजिटव मिलता है व उसमें लक्षण नहीं है तो उसे होम आइसोलेशन में रखा जाएगा व इलाज घर पर होगा। दवा की होम डिलीवरी होगी। डीसी ने जिले के सभी ड्रग इंस्फेक्टर को कहा - अपने क्षेत्र की दवा दुकानों की सूची बनाए व पॉजिटिव मरीज के लिए दवा की आपूर्ति होम डिलीवरी की जाए। पाजिटिव के घर के बाहर पोस्टर लगाया जाएगा ताकि आस-पास के लोग सतर्क रहें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गोलमुरी मस्जिद मैदान में फुटबॉल खिलाड़ियों को दिया नोटिस।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hSh6fJ
via IFTTT

Comments