Skip to main content

Jharkhand daily news

भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने गिरिडीह जिला अंतर्गत धनवार और पोबी में ट्रेनों के ठहराव की मांग रेल मंत्रालय से की है। रेल मंत्री पीयूष गोयल को इसे लेकर पत्र लिखा है और वे उनसे मुलाकात भी करेंगे।

मरांडी ने कहा है कि कोलकाता-पटना एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 13131/13132) अप-डाउन का ठहराव धनवार स्टेशन पर किया जाए। उनके विधानसभा क्षेत्र में पड़नेवाला धनवार खोरीमहुआ अनुमंडल का मुख्यालय है और जिला मुख्यालय गिरिडीह व कोडरमा जिला मुख्यालय गिरिडीह और कोडरमा जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसके अलावा गिरिडीह कोवाड़ पैसेंजर ट्रेन नंबर 53365/53369 का पोबी स्टेशन में ठहराव से स्थानीय रेल यात्रियों को गिरिडीह और कोडरमा जिला मुख्यालय से आवागमन में सुविधा होगी।

मरांडी ने कहा- महानगरों में रहने वाले प्रवासियों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है
झारखंड की एक बड़ी आबादी असंगठित क्षेत्र के श्रमिक के रूप में देश के विभिन्न शहरों में रहती है। सीधी और पर्याप्त रेल सेवा नहीं होने के कारण हैदराबाद, सूरत, मुंबई और अन्य बड़े महानगरों में रहने वाले लोगों को समय-समय पर अपने गृह प्रदेश आने-जाने में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता है। विवशता के कारण लोगों को लंबी दूरी के ट्रेन से सफर करना पड़ता है। अधिक समय और खर्च बचाने के लिए रेल मंत्रालय को इन शहरों से सीधी रेल की व्यवस्था करनी चाहिए। उन्हें उम्मीद है कि राज्य के हित को ध्यान में रखा जाएगा।

मरांडी ने कहा कि रेल मंत्रालय को सबसे अधिक राजस्व देने वालों राज्यों में झारखंड एक विशेष स्थान रखता है। झारखंड राज्य की प्रकृतिक खनिज संपदा के उचित दोहन और झारखंड की श्रम शक्ति को पहचानते हुए नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में रेल मंत्रालय हाल के वर्षों में झारखंडवासियों को परिष्कृत रेल सेवा देने में सक्षम साबित हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मरांडी ने कहा है कि कोलकाता-पटना एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 13131/13132) अप-डाउन का ठहराव धनवार स्टेशन पर किया जाए। -फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CcwNiI
via IFTTT

Comments