शहर के निजी स्कूलाें के 9015 बच्चे ऑनलाइन क्लास से वंचित हैं। यह जानकारी निजी स्कूलाें ने डीएसई कार्यालय काे दी। कार्यालय ने शहर के 43 निजी स्कूलाें से पूछा कि उनके यहां 12वीं तक कितने बच्चे हैं, कितने ऑनलाइन शिक्षा ले रहे हैं व कितने इससे वंचित हैं, इसका क्या कारण है। 43 में से 41 स्कूलाें ने जवाब दिया।
इसके अनुसार इन स्कूलाें में कुल नामांकित बच्चाें 97178 हैं, इसमें से 88163 ऑनलाइन क्लास कर रहे हैं, जबकि 9015 बच्चे ऑनलाइन क्लास से वंचित हैं। अभिभावक संघ का मानना है कि बच्चे खराब नेटवर्क व मोबाइल के कारण नहीं बल्कि फीस नहीं देने के कारण उन्हें शिक्षा से वंचित रखा है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30LM02m
via IFTTT
Comments
Post a Comment