Skip to main content

Jharkhand daily news

दिल्ली से पत्नी और दाे बच्चाें के साथ माता-पिता से मिलने रांची आरहे धुर्वा टंकी साइड के इंजीनियर अविनाश कुमार सिंह की कार बुधवार काे कानपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हाे गई, जिससे उनकी पत्नी और दोनाें बच्चों की मौत हो गई, जबकि अविनाश सिंह घायल हो गए। अविनाश सिंह सीट बेल्ट लगाए हुए थे, लेकिन पत्नी व बच्चे बिना सीट बेल्ट के ही थे। वे दिल्ली से कार से निकले थे,

लेकिन दाेपहर 2 बजे कानपुर के पास कार का अगला चक्का फट गया और कार दुर्घटनाग्रस्त हाे गई। गुरुवार देर शाम अविनाश सिंह की पत्नी आशा सिंह और दो बच्चों का शव सड़क मार्ग से धुर्वा स्थित आवास पहुंचा, जहां अविनाश के माता-पिता रहते हैं। रात 8 बजे तीनाें के शवाें का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अविनाश दिल्ली के रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड में कार्यरत हैं।

दाे बार फ्लाइट की टिकट कैंसिल कराई
अविनाश का घर धुर्वा टंकी साइड में कमला खटाल के पास है। उनका ससुराल भी धुर्वा सेक्टर दाे में ही है। रांची आने के लिए उन्हाेंने दो बार फ्लाइट की टिकट ली थी। लेकिन बैंक के काम की वजह से रुकना पड़ा। फ्लाइट से नहीं आ सके और टिकट कैंसिल कराना पड़ा। शेष पेज 09 पर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बेरंग हुई तस्वीर


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OcUNEs
via IFTTT

Comments