Skip to main content

Jharkhand daily news

कमर्शियल माइनिंग के विरोध में 18 अगस्त को एक दिवसीय हड़ताल का निर्णय सेंट्रल ट्रेड यूनियन सहित सभी ट्रेड यूनियनों ने लिया है। इसी को लेकर आज एसपी माइंस चितरा कोलियरी अतिथिशाला में संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा की बैठक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सह केंद्रीय उपाध्यक्ष झारखण्ड कोलियरी मजदूर यूनियन शशांक शेखर भाेक्ता की अध्यक्षता में की गई। बैठक में पिछले दिनों किए गए हड़ताल की समीक्षा की गई। साथ ही 18 अगस्त को एक दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने के लिए चर्चा की गई। बैठक के बाद श्री भाेक्ता ने कहा की कमर्शियल माइनिंग को लेकर कोयला क्षेत्र में पूरे देश में उबाल है। कोयला कामगार और यूनियन प्रतिनिधि किसी भी सूरत में कॉमर्शियल माइनिंग को स्वीकार नहीं करेंगे।

हम मजदूर कोयला उत्पादन के लिए सक्षम है। हमें किसी निजी कंपनी का विरोध करते रहना है। कमर्शियल माइनिंग कॉरपोरेट घरानों खुश करने का एक नया तरीका केंद्र की मोदी सरकार ने निकाला है। केंद्र सरकार को यह योजना वापस लेना ही होगा नहीं तो कोलियरी नहीं चलने दी जाएगी। जिसमें झारखंड कोलियरी मजदूर के कृष्ण सिंह, इंटक के योगेश राय, एच एम एस के राजेश राय, अरुण पांडे, बीएमएस के रमण कुमार चौधरी, गोपाल कृष्ण, एटक के पशुपति कोल, सीटू के रामदेव सिंह, जेजेएस एस के मानिक यादव, श्यामसुंदर तिवारी, झारखण्ड मजदूर मोर्चा के वीरेंद्र मंडल, बिहार जनता खान मजदूर संघ के बलदेव महतो, सुबोध महतो सहित अन्य मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Zj8Dvi
via IFTTT

Comments