कांडी बीडीओ जॉन टुडू के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रखंड कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है। गुरुवार को प्रखंड कार्यालय कर्मियों सहित 62 लोगों के सैंपलिंग के बाद शुक्रवार को प्रखंड दिवस के दिन एक भी कर्मी नजर नहीं आ रहे।
वहीं बीडीओ वाली खबर क्षेत्र में फैलने के बाद पब्लिक भी प्रखंड कार्यालय आने से परहेज़ कर रहे। इससे पहले कार्यालय, इसके बरामदे व हॉल में आम जनों की भीड़ लगी रहती थी। वहीं प्रखंड सह अंचल कार्यालय के बाहर के परिसर में लोगों की आवाजाही लगी रहती थी। जबकि दोपहिया और चारपहिया वाहनों से परिसर का बड़ा हिस्सा भरा रहता था। आज सब खाली खाली लग रहा था। इधर बीडीओ से किसी कार्य के सिलसिले में नजदीक आए कई पंचायत सेवक, कंप्यूटर ऑपरेटर व पंचायत स्वंय सेवक गुरुवार से ही क्वारेन्टाईन हो गए हैं। रविवार तक प्रखंड कार्यालय से जांच के लिए भेजे गए सभी 62 सैंपलों का रिपोर्ट आने के बाद ही पॉजिटिव निगेटिव की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jevG2v
via IFTTT
Comments
Post a Comment