गढ़वा थाना क्षेत्र के भरटिया गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में दोनों पक्ष के दो दो लोग घायल हो गए हैं। घायल में चंद्र प्रकाश तिवारी एक 30 वर्ष, कमलेश तिवारी 58 वर्ष जबकि दूसरे पक्ष के विकास तिवारी 35 वर्ष, विवेक तिवारी 38 वर्ष का नाम शामिल है। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घटना के संबंध में प्रथम पक्ष के घायल कमलेश तिवारी ने बताया कि यह लोग अपने खेत में जुताई का काम करवा रहे थे। उसी बीच संजय तिवारी ने उसे जुताई करने से मना कर उसे अपना जमीन बताकर दावा कर रहा था।
जब कमलेश तिवारी ने इसका विरोध किया तो संजय तिवारी, विपिन तिवारी, नितिन तिवारी, विवेक तिवारी, विकास तिवारी आदि लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। इधर दूसरे पक्ष के घायल विकास तिवारी ने बताया कि उन लोगों के द्वारा हमारे भी जमीन में जुताई किया जा रहा था। जब हम लोगों ने उसका विरोध किया तो कमलेश तिवारी, चंद्र प्रकाश तिवारी, अतुल तिवारी, दीपक तिवारी, नीरज तिवारी आदि लोगों ने लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद दोनों पक्षों के द्वारा सदर थाने में इसकी शिकायत की गई है। घटना में सभी घायलों की शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3f7dLY9
via IFTTT
Comments
Post a Comment