वाहन के धक्के से बुरूबाेड़ता स्कूल के पारा शिक्षक बाबूराम पूर्ति की माैत हाे गई। वे अपने बेटा समीर पूर्ति का इंटर में नामांकन कराने के लिए नामांकन पत्र खरीदने संत जेवियर्स स्कूल लुपुंगुटू जा रहे थे। इसी क्रम में पाताहातु गांव के समीप एक वाहन ने उन्हें पीछे से धक्का मार दिया। इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हाे गई। बाबूराम के साथ बेटा समीर और प्रीतम भी बाइक पर सवार थे। लेकिन घटना के समय दाेनाें लड़के बाइक से उतरे हुए थे। दरअसल पाताहातु के पास सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है।
इस कारण इस रास्ते से हाेकर लाेगाें काे अाने-जाने में दिक्कत हाे रही है। बाबूराम को भी पाताहातु से अागे बढ़ने में दिक्कत हाे रही थी। इस कारण वे अपने बेटाें काे उतार कर अपनी बाइक घूमा रहे थे। इसी क्रम में सामने खड़ी एक मिक्स्चर मशीन युक्त वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे के बाद स्थानीय लाेगाें की मदद से उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घाेषित कर दिया। बाबूराम जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के बुरूबाेड़ता गांव के रहने वाले थेा। वे इसी गांव के स्कूल में पारा शिक्षक थे।
उनके बेटा समीर ने इसी वर्ष मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण की थी। घटना की खबर पाकर मुफ्फसिल थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंच कर मामले की जानकारी लेने के बाद शव काे अपने कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ehyHvo
via IFTTT
Comments
Post a Comment