बीडीओ अमरेन डांग ने पीएम आवास योजना संबंधित पंचायत के पंचायत स्वयं सेवकों के साथ प्रखंड कार्यालय के सभागार में समीक्षात्मक बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने सर्वप्रथम पूर्व में आवंटित पूर्ण अपूर्ण आवासों के बारे में समीक्षात्मक जानकारी ली।इसके पश्चात उन्होंने तमाम स्वयंसेवकों को पूर्व में आवंटित पीएमएवाई ग्रामीण के लाभुकों के आवास को पूर्णरूप से तैयार करवाने के लिए कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।
साथ ही उन्होंने कहा कि पीएमएवाई ग्रामीण आवास के नया लक्ष्य को पूरा करने के लिए लाभुकों से इससे संबंधित संपूर्ण दस्तावेजों को 2 दिनों के अंदर संग्रह कर कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि संबंधित पंचायत के स्वयंसेवक को सरकार के द्वारा बहुत बड़ी जिम्मेवारी सौंपी गई है। इसलिए आप सभी लोग इस कार्य को पूर्ण ईमानदारी के साथ युद्ध स्तर पर लग कर पीएमएवाई ग्रामीण आवास को पूर्ण कर धरातल पर लाने का प्रयास करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2C19mIF
via IFTTT
Comments
Post a Comment