एसपी अंशुमन कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित सभी थाना के थाना प्रभारी उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने क्रमवार सभी थाना प्रभारी से लंबित कांडो की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान यूडी, हत्या, डकैती, लुट, बलात्कार सहित अन्य लंबित कांडो की समीक्षा की साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही कहा कि साइबर क्राइम के मामलों में कमी आई है, लेकिन इसपर पूरी तरह से विराम लगाने के लिए सभी थाने एकजुट होकर काम करें।
एसपी अंशुमन कुमार ने कहा कि पांच साल से जितने भी लंबित कांड है उन्हें प्राथमिकता के आधार पर डिस्पोजल करने की बात कहीं। कहा कि इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही बरदाश्त नहीं किया जायेगा। इस माह में जितने भी मामला दर्ज किया गया है उन कांडो का भी समीक्षा की गई। सभी थाना प्रभारियों को लंबित मामलों का जल्द निपटारा करने का निर्देश एसपी ने दिया है।
अवैध बालू और अवैध कोयला उत्खनन पर रोक
वही उन्होंने कहा कि अवैध बालू का उठाव और अवैध कोयले का उत्खनन की बात सामने आ रहीं है। इसलिए सभी अपने-अपने थाना क्षेत्र से सुनिश्चित करे कि उनके यहां अवैध बालू उठाव या अवैध कोयला उत्खनन नहीं हो रहा है। अगर किसी भी थाने से पुलिस की संलिप्तता की बात सामने आती है तो थाना प्रभारी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
जघन्य अपराध वाले मामले खुद देखे थाना प्रभारी
उन्होंने सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि वे लोग जघन्य अपराध वाले मामले को खुद से देखे। कहा कि ऐसे मामले में छोटी से छोटी बातो का भी ध्यान रखें।
साइबर ठगी पर विराम लगाएं
एसपी में कहा कि साईबर अपराध में कमी आयी है, लेकिन उस पर पूरी तरह विराम लगाने की जरूरत है। मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जामताड़ा ए उपाध्याय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नाला मनोज कुमार, सायबर डीएसपी सुमित कुमार, थाना प्रभारी मनोज कुमार, सायबर थाना प्रभारी एसके चौधरी, अजित कुमार, सुमन कुमार सहित अन्य थाना प्रभारी मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32cJUuu
via IFTTT
Comments
Post a Comment