Skip to main content

Jharkhand daily news

एमजीएम थाना अंतर्गत बालीगुमा दुर्गा मैदान के पास रहने वाले भाजयुमो प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेश सिंह के घर पर चार युवकों ने हवाई फायरिंग की। स्कूटी और बाइक से आए युवकों ने शुक्रवार की रात करीब 10.30 बजे घटना को अंजाम दिया। राजेश सिंह के घर में लगे सीसीटीवी फुटेज में चार युवकों को देखा गया।

युवकों ने घर के मेन गेट पर फायरिंग की। दो युवक स्कूटी और दो युवक बाइक पर सवार थे। इधर, घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। पुलिस में मौके से एक खोखा और एक पिलेट बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने घर मे लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Aerial firing at home of BJYM Pradesh Working Committee member


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gNXWqF
via IFTTT

Comments