टाटानगर स्टेशन पर कार्यरत एक रेलवे गार्ड की अचानक तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उन्हें रेलवे अस्पताल टाटानगर में भर्ती कराया गया। रेलवे गार्ड को तेज बुखार और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। रेलवे अस्पताल प्रबंधन ने उक्त गार्ड को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया। बाद में बेहतर इलाज के लिए एमजीएम भेज दिया।
एमजीएम अस्पताल में सैंपल लेने के बाद उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वे कीताडीह के रहने वाले हैं। बताया गया कि वह हाल के दिनों में राउरकेला से ड्यूटी कर टाटानगर आए थे। गार्ड की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अन्य गार्ड एवं लोको पायलट में हड़कंप मच गया है। वहीं ऑपरेटिंग विभाग के कर्मचारी भी सदमे में हैं।
वहीं, एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आहार विभाग में तैनात एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकला है। उक्त कर्मचारी गुरुवार की सुबह कोविड वार्ड में भर्ती कोरोना मरीजों के लिए खाना बनाया था। उसके बाद घर गया। शाम में आई रिपोर्ट में पता चला कि वह कोरोना पॉजिटिव है। इसके बाद उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, उसके संपर्क में आए लोगों का भी सर्विलांस टीम द्वारा नमूना लिया जाएगा। आहार विभाग के दो और कर्मचारी की तबीयत खराब है। वहीं एमजीएम अस्पताल के ऑफिस में करने वाला कंप्यूटर ऑपरेटर बुधवार को पॉजिटिव पाया गया था।
उसके बाद उसके साथ काम करने वाले एक अन्य कर्मचारी को अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती कर दिया गया। वहीं गुरुवार को अस्पताल के ऑफिस को सैनेटाइज कर बंद कर दिया था, जिसके कारण ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियों ने दूसरी जगह बैठ जरूरी कार्य किया। अस्पताल में अधिकतर कर्मचारी आउटसोर्स पर काम कर रहे हैं। कर्मी डरे हुए हैं।
अस्पताल के कर्मचारियों ने कहा- आज ऑफिस में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी को सर्दी, खांसी व बुखार था, उसने डॉक्टर को दिखाया तो डॉक्टर ने दवा लिखकर दे दिया उसके बाद उसको घर भेज दिया गया। वहीं कर्मचारियों का कहना था कि उसकी भी कोरोना की जांच होनी चाहिए थी। ताकि अगर उसको कोरोना होता तो उसका इलाज हो सकता था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30L0Q9a
via IFTTT
Comments
Post a Comment