Skip to main content

Jharkhand daily news

सदर प्रखंड के असनी गांव में चार बच्चों की बदहाली की खबर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री को इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी गई। जिसके बाद उन्होंने गुमला के डीसी को चारों बच्चों को सहायता पहुंचाने, उनकी पढ़ाई और स्वास्थ्य के संबंध में उचित प्रबंध करने का निर्देश दिया है। ज्ञात हो कि गुरुवार को दैनिक भास्कर में ‘माता-पिता 3 बच्चों को छोड़कर चले गए...12 साल की पूनम बनी सहारा,

तीनों की कर रही परवरिश’ हेडिंग से संबंधित खबर प्रमुखता के साथ प्रकाशित की गई थी। इस पर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री को इस संबंध में ट्वीट कर मिशन बदलाव द्वारा जानकारी दी गई थी। जिसके बाद उन्होंने जिले के उपायुक्त को निर्देश देते हुए कहा है कि कृपया इस मामले पर संज्ञान लेते हुए बहन पूनम के परिवार को समुचित सहायता पहुंचाएं। साथ ही छोटे बच्चों के शिक्षा एवं स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उपयुक्त प्रबंध करें।

परवरिश का खर्च प्रशासन वहन करेगा... बच्चों की देखभाल की जिम्मेवारी उनके रिश्तेदारों को दी जाएगी : उपायुक्त

अनाथ बच्चों के बावत उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री का निर्देश ट्वीट के माध्यम से उन्हें प्राप्त हुअा है। सभी बच्चों को हर संभव सहायता दी जाएगी। इसके लिए बीडीओ को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है। स्कूल के खुलने के बाद सभी का नामांकन कराया जाएगा। उन्हें आयुष्मान भारत से जोड़ा जाएगा। बच्चों की देखभाल की जिम्मेवारी उनके रिश्तेदारों को दी जाएगी। जिसकी परवरिश का खर्च प्रशासन वहन करेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3it1d07
via IFTTT

Comments