Skip to main content

नियमितीकरण की मांग पर वर्चुअल रैली महिलाओं ने मुख्यमंत्री को भेजीं राखियां

कर्मचारी संगठन अपनी मांगों को लेकर धरना रैली की जगह अब कोरोना संक्रमण के चलते सोशल मीडिया में आवाज उठाते वर्चुअल रैली कर रहे हंै। इसी कड़ी में छग संयुक्त अनियमित कर्मचारी संघ ने नियमितीकरण तथा अन्य मांगों को लेकर वर्चुअल रैली निकाली। संघ से जुड़ी महिलाओं ने मुख्यमंत्री तथा पंचायत मंत्री को राखी प्रेषित कर चुनाव के पहले किया गया नियमितीकरण का वादा पूरा करने याद दिला रही है।
छग संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ ने नियमितीकरण के साथ अन्य मांग को लेकर वर्चुअल रैली की। सोशल मीडिया में चल रहे अपने अभियान को मुख्यमंत्री तथा पंचायत मंत्री को टैग भी किया। कांग्रेस ने अनियमित कर्मचारी संघ से वादा किया था कि सरकार में आने के बाद 10 दिन में नियमितीकरण की मांग पूरी की जाएगी। सरकार बनने के बाद कांग्रेसी वादा भूल गए। सरकार बनने के सालभर पहले मुख्यमंत्री ने मंच से वादा पूरा कराने आश्वासन दिया था, पूरा नहीं किया। उल्टे प्रदेश में 5 हजार कर्मियों की छंटनी कर दी। महासंघ से जुड़ी महिलाएं प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव को राखी के साथ पत्र भेज रही है।

सिर्फ शिक्षाकर्मियों की मांगेें पूरी करने पर ध्यान
संघ जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर अग्निवंशी ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण धरना प्रदर्शन रैली नहीं कर पा रहे हैं। शासन के नियम का पालन करते सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात रख रहे हैं। महासंघ के प्रदेश महासचिव रवि गढ़पाले ने कहा कि सरकार ने वादा किया था लेकिन उनकी एक भी मांग पूरी नहीं हो पाई है। सरकार का पूरा ध्यान सिर्फ शिक्षाकर्मियों की मांग पूरी करने पर ही है।

ये हैं तीन सूत्रीय मांगें
पहली मांग है सभी अनियमित कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाए। दूसरी मांग 62 वर्ष की सेवा तक जॉब गांरटी दी जाए। तीसरी मांग जिनको नौकरी से निकाला गया है उनको वापस रखा जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ggGhrV
via

Comments