नगर पंचायत केशकाल थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम अरंडी में मंगलवार की रात शादी नहीं होने को लेकर दो भाईयों में हुए विवाद के बाद छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। ग्रामीणों की शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में शामिल कुल्हाड़ी को भी जब्त कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक अरंडी निवासी रिंकू कचलाम (27) की शादी करीब साल भर पहले हुई गई थी। वहीं उसके बड़े भाई दिनेश कचलाम (31) की शादी किसी कारण नहीं हो पा रही थी। इसे लेकर बड़ा भाई दिनेश काफी नाराज था। वह आए दिन रिंकू और परिवार के अन्य सदस्यों से गाली-गलौज करता था। मंगलवार की रात भी इसी मामले को लेकर दिनेश का झगड़ा उसके छोटे भाई रिंकू से हो गया। इससे गुस्से में आकर रिंकू ने दिनेश के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले के कुछ देर में ही दिनेश की मौत हो गई। थाना प्रभारी भीमसेन यादव ने बताया कि बुधवार की सुबह लगभग 7 बजे ग्राम सरपंच सियाराम चनाप ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में उपयोग किये गए कुल्हाड़ी को जब्त किया। इसके साथ ही आरोपी के खिलाफ धारा 302 भादंव के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Z99sHe
via
Comments
Post a Comment