चारामा के एक मोटर गैराज में काम करने वाले युवक की लाश बीती रात 1 बजे धमतरी के नया बस स्टैंड के सामने मिली। युवक के शरीर पर कई जगह गहरी चोट हैं। जिसके चलते ही उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि यह सड़क हादसा लग रहा है। जबकि मृतक की बहन का कहना है कि उसकी हत्या की गई है। क्योंकि वह घटना के पहले बचाने की गुहार लगाते गैराज के मालिक को फोन किया था। हालांकि पुलिस मामले में दोनों पहलुओं को ध्यान में रख इसकी जांच कर रही है।
चारामा के नरेंद्र मोटर गैराज में काम करने वाला युवक चंद्रभान रजक निवासी चारामा मंगलवार को किसी काम से धमतरी गया था। रात 1 बजे धमतरी पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक नया बस स्टैंड के सामने सड़क पर पड़ा हुआ है। जिसके शरीर में कई जगह गंभीर चोटें है। पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी तत्काल मौके पर पहुंची तथा युवक को उठा अस्पताल पहुंचाई। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में युवक की पहचान चारामा निवासी चंद्रभान रजक के रूप में पहचाना गया। धमतरी में ही रह रही युवक की बहन लक्ष्मी ने बताया उसका भाई मंगलवार दोपहर 3 बजे गैराज मालिक को फोन किया था। जिसमें कहा था उसे कुछ लोग मार रहे हैं बचा लो। लक्ष्मी ने बताया कि इसकी जानकारी उसे चारामा में रह रही उसकी छोटी बहन ने दी। वहीं गैराज के मालिक नरेंद्र ने कहा कि फोन कर यह बताया था कि वह सामान लेने धमतरी जा रहा है। धमतरी से किसी द्वारा मारने संबंधित कोई फोन नहीं किया है।
मामले की चल रहीजांच: थाना प्रभारी
धमतरी टीआई गौतम बाजपेयी ने बताया कि युवक की मौत किसी सड़क हादसे में होना प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BUJTRc
via
Comments
Post a Comment