Skip to main content

ट्रेन का टिकट नहीं, माेबाइल फाेन पर क्यूआर कोड मिलेगा

अगले महीने से ट्रेन में यात्रा के लिए टिकट के बजाय क्यूआर कोड मिलेगा। इस क्यूआर कोड में यात्री की सभी जानकारी होगी। प्लेटफाॅर्म पर और ट्रेन में यात्रा के दौरान टीटीई क्यूआर कोड स्कैन करेगा। अगस्त से देश के चुनिंदा रेलवे स्टेशनों के टिकट विंडो से काॅन्टैक्टलेस क्यूआर काेड टिकट मिलना शुरू हो जाएगा। फिलहाल ऑनलाइन टिकट लेने पर यह सुविधा शुरू हो चुकी है। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वीके यादव ने गुरुवार काे कहा कि धीरे-धीरे सभी स्टेशनाें के विंडो पर क्यूआर कोड मिलने लगेंगे।

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वीके यादव ने बताया कि अगले माह से विंडो टिकट बुक कराते समय बुकिंग कर्मचारी पैसेंजर से मोबाइल नंबर पूछेगा, जिसे कंप्यूटर सिस्टम में दर्ज कर देगा। टिकट बुक होते ही संबंधित व्यक्ति के पास एक मैसेज जाएगा। इस मैसेज में एक लिंक होगा, जिस पर क्लिक करते ही क्यूआर कोड दिखने लगेगा। स्टेशन में एंट्री गेट पर और ट्रेन में टीटीई को स्कैनर दिया जाएगा, जिससे स्कैन किया जा सकेगा।

यादव ने स्पष्ट किया कि टिकट काे पेपरलेस करने की फिलहाल कोई योजना नहीं है, क्योंकि देश में तमाम लोग आज भी स्मार्ट फोन का इस्तेमाल नहीं करते हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना की वजह से असमान्य स्थितियां पैदा हो गई हैं, इसलिए नया टाइम टेबल तैयार नहीं हुआ है। काेराेना संकट के बीच 85% टिकट ऑनलाइन बिक रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jBgZH2
via

Comments