Skip to main content

मजदूरी नहीं देने पर युवक की जान ले ली थी, तीन गिरफ्तार

कोंटा थाना क्षेत्र के मंगलगुड़ा गांव के कोडेल नाला में चार महीने पहले हुए अंधेकत्ल की गुत्थी कोंटा पुलिस ने सुलझा ली है। हत्या की वारदात में शामिल तीन आरोपी मड़कम रामा, मुर्रम तमैय्या व कुंजा रमेश को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। आरोपियों ने मजदूरी नहीं देने व जादू-टोना के शक में युवक की हत्या कर कोडेल नाला में खोखले पेड़ के नीचे छिपा दिया था।
मामले की जानकारी देते हुए कोंटा टीआई शिवानंद सिंह ने बताया कि मृतक व तीनों आरोपी आंध्र प्रदेश के चिंतुर थाना क्षेत्र के जुहूगुड़ा गांव के निवासी हैं। आरोपी मृतक मुर्रम रमेश से मजदूरी की रकम नहीं देने से नाराज चल रह थे। उन्हें रमेश पर जादू-टोना करने का भी संदेह था। 20 मार्च की शाम तीनों सभी ने साथ में बैठकर पहले जमकर ताड़ी पी। इसके बाद आरोपियों ने चाकू व लोहे के छड़ से मृतक पर कई वार उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने शव को बांधकर कोंटा थाना क्षेत्र के मंगलगुड़ा गांव के कोडेल नाला में खोखले पेड़ के नीचे छिपा दिया।
21 मार्च को कोंटा पुलिस ने मृतक युवक के बड़े भाई मुर्रम महेश की सूचना पर कोडेल नाला से 25 वर्षीय मुर्रम रमेश का शव बरामद किया था। प्रथम दृष्टया में युवक की हत्या होने और फिर पीएम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि होने के बाद से लगातार पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जुटी हुई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ej6EiP
via

Comments