Skip to main content

माता पहुंचानी में श्रद्धालुओं ने कोरोना से बचने प्रार्थना की

आषाढ़ मास के अंतिम गुरूवार को माता पहुंचानी का समापन देवी मंदिरों में पूजन के साथ हुआ। माता पहुंचानी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पूजा करने पहुंचे। श्रद्धालुओं ने माता मंदिर की ढाईपरिक्रमा की तथा शीतला माता से कोरोना तथा अन्य बीमारियों से लोगों की रक्षा करने प्रार्थना की।
आषाढ़ मास में सोमवार तथा गुरूवार को देवी मंदिरो में माता पहुंचानी का विशेष महत्व रहता है। अंतिम गुरूवार को शहर के टिकरापारा बैजनाथ तालाब से लगे बड़े शीतला माता मंदिर में माता पहुंचानी का आयोजन हुआ। मंदिर में पूजा करने सुबह 9 बजे से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। इस बार कोरोना संक्रमण तथा धारा 144 लागू होने के कारण माता पहुंचानी पर निकलने वाला जूलूस नहीं निकला। श्रद्धालु माता मंदिर में दूध, दही, चना दाल, चीला, गुड़, मोगरा फूल, नारियल, नीम पत्ता लेकर पूजा करने पहुंचे। श्रद्धालुओं ने माता मंदिर की ढ़ाई परिक्रमा की। मंदिर पुजारी कन्हैया प्रधान, भगत रमेश सेमरे ने पूजन कराया। मंदिर पहुंचे सभी लोगों ने शीतला माता से कोरोना तथा अन्य बीमारियों से लोगों की रक्षा करने प्रार्थना की। पूजा करने टिकरापारा, एमजी वार्ड, राजापारा से श्रद्धालु पहुंचे। शहर के शीतलापारा वार्ड स्थित शीतला मंदिर, अन्नपूर्णापारा स्थित मोखला मांझी मंदिर के अलावा बरदेभाठा वार्ड स्थित शीतला मंदिर में भी माता पहुंचानी का आयोजन किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38s6MaQ
via

Comments