Skip to main content

बाजार बंद कराया तो सड़कों पर सजा ली दुकानें

ग्राम पंचायत दुर्गूकोंदल मुख्यालय का साप्ताहिक बाजार हर शुक्रवार को लगता है। ग्राम पंचायत ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया है। 24 जुलाई को लगने वाला साप्ताहिक बाजार बंद रहा। जानकारी के अभाव में क्षेत्र के लोग अपने दिनचर्या के अनुसार बाजार आते रहे। वहीं छोटे-छोटे व्यापारी भी जानकारी के अभाव में पहुंच गए। इसे देखकर बाजार पूरी तरह से खाली कराया गया। वहीं छोटे-छोटे व्यापारी इधर-उधर भटकते नजर आए। वहीं सड़कों में अपना बाजार पसरा लगाकर साग सब्जी एवं अन्य सामग्री बेचते नजर आए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
If the market was closed here, shops were decorated on the streets


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jDlAbO
via

Comments