Skip to main content

सीपीआई ने दिया धरना, कहा सालभर दें मनरेगा का काम

सीपीआई ने दस सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को बस स्टैंड परिसर में धरना दिया। मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में साल के 12 महीने मनरेगा के काम पंचायतों में चालू रखने और नगद मजदूरी भुगतान करने, हर गांव में सामुदायिक शेड बनाने, तेंदूपत्ता संग्राहकों को नगद भुगतान करने, वर्षों से राजस्व भूमि पर काबिज लोगों को नि:शुल्क पट्‌टा देने, किसानों को पर्याप्त खाद्य व बीज मुफ्त में देने, गांवों बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देनेकी मांग की।
इसके अलावा जिले के विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करने, वृद्धा पेंशन धारकों को घर पहुंच पेंशन राशि का नगद भुगतान करने एवं पीएम आवास योजना के अधूरे पड़े आवासों को जल्द पूरा करने की भी मांग की है। सीपीआई नेताओं का कहना है कि बारिश के दिनों में खेती-किसानी कार्य के लिए ग्रामीणों को पैसे की जरूरत होती है। 15 जून के बाद मनरेगा के काम बंद होने से ग्रामीण मजदूरी नहीं कर पाते। ऐसे में उनके पास आय का कोई दूसरा विकल्प भी नहीं होता है। धरना स्थल पर पूर्व विधायक मनीष कुंजाम, सीपीआई के जिला सचिव रामा सोड़ी, हड़मा मरकाम, देवा मंडावी, जेआर नेगी, हांदाराम कवासी, राजेश नागआदि माैजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
CPI gave strike, said to give MNREGA work for a year


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZLv4bR
via

Comments