सूरजपुर के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरहरी निवासी अजीत कुमार टोप्पो 35 वर्ष पिता अलियस 25 वर्षीय साथी बृजकुमार कोड़ाकू को सूमो में शुक्रवार देर रात घूम रहा था। रात करीब एक बजे वह तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाते हुए प्रतापपुर की ओर आ रहा था। इसी बीच ग्राम खोरमा स्थित अटल चौक के पास उसने ब्रेक मार दी। इससे वाहन अनियंत्रित हो गया। करीब 60 मीटर घिसटते हुए सड़क किनारे स्थित अनवर अंसारी के मकान से टकरा गया। हादसे में दीवार और घर क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं अजीत व बृजकुमार को गंभीर चोटें आई। वाहन टकराने की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। घायलों को 108 से प्रतापपुर अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी बीच बृजकुमार की मौत हो गई। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30svmV5
via
Comments
Post a Comment