Skip to main content

राजभवन पहुंचा पूर्व नपं अध्यक्ष का मकान ढहाने का मामला

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व भाजपा नेता के मकान को एक दिन की नोटिस के बाद ही तोड़ने का मामला अब राजभवन तक पहुंच चुका है। प्रदेश के भाजपा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के नेतृत्व में कांकेर सांसद मोहन मंडावी व अन्य भाजपा नेताओं ने राज्यपाल अनुसुइया उइके से मामले की शिकायत करते ज्ञापन सौंपा।
16 जुलाई को पखांजूर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष असीम राय के घर को प्रशासन ने अतिक्रमण बताते तोड़ दिया था। तोड़ने के पहले सोमवार को तहसील कार्यालय में सुनवाई पूरी कर रात 10 बजे पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष को नोटिस भेजा गया था। अगले दिन मंगलवार को दोपहर 2 बजे मकान को जेसीबी से तोड़ दिया गया। इस मामले को भाजपा नेता असीम राय ने राजनीतिक दुर्भावना करने का आरोप लगाया था। मंगलवार को हुई कार्रवाई के बाद बुधवार को कांकेर सांसद मोहन मंडावी के नेतृत्व में भाजपा नेताओं का दल रायपुर पहुंचा और भाजपा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक से भेंटकर वस्तुस्थिति से अवगत कराया। इसके बाद कौशिक के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
कमेटी से मामले की जांच कराने का दिया आश्वासन
राज्यपाल अनुसुइया उइके ने मामले की जांच कराने कमेटी बनाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा अगर कार्रवाई दुर्भावनापूर्वक की गई होगी तो दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रतिनिधी मंडल में कांकेर जिला भाजपा अध्यक्ष हलधर साहू, प्रीतपाल सिंह, असीम राय, मोनिका साहा, पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले ,राजकुमार फबयानी, अशोक वलेचा, वीरेंद्र श्रीवास्तव, सालिकराम साहू आदि शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The case of the demolition of the house of the former president reached the Raj Bhavan


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30pbSAG
via

Comments