भारतीय जनता युवा मोर्चा ने युग प्रणेता स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर पीजी कॉलेज परिसर में स्थापित उनकी विशाल प्रतिमा पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मोर्चा कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इसके साथ ही युवाओं को उनके विचारों से जोड़ने अभियान चलाने की बात कही।
मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को जागरूक करने उठो, जागो और तक तक रुको नहीं, जब तक कि तुम अपना लक्ष्य प्राप्त न कर लो, इस ध्येय को उन तक पहुंचाने की बात कही। इसके साथ ही उनके विचारों, जिसमें उन्होंने ये कहा है कि व्यक्ति जो सोचता है, वही हो जाता है, इसलिए खुद को शक्तिशाली समझना चाहिए, क्योंकि अपने विचार ही हमारी ताकत या कमजोरी होते हैं। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा है कि एक नायक की तरह जिएं, क्योंकि कमजोरी ही मौत होती है। इस तरह के प्रेरणाप्रद विचारों को युवाओं तक पहुंचाने की बात कार्यकर्ताओं ने कही। इस दौरान रजनीश पानीग्राही, संग्राम सिंह राणा, अविनाश श्रीवास्तव, नरसिंह राव, शशिनाथ पाठक, बंटू पांडे, संतोष नाग, हरिशंकर झा, मनोज पटेल, परेश ताती सहित अन्य मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31JFM56
via
Comments
Post a Comment