ब्लॉक में बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरों व अन्य लोगों को क्वारंटाइन करने पंचायतों में सेंटर बनाया गया है, लेकिन उनकी निगरानी के लिए यहां किसी की तैनाती नहीं होने से कोई भी दीवार फांदकर सेंटर में घुस रहा है तो कभी यहां क्वारंटाइन किए गए लोग बाहर निकल रहे हैं।
इसके चलते क्षेत्र में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। बीते दिनों ग्राम पंचायत फरसकोट के पंडरीपानी क्वारंटाइन सेंटर में क्वारंटाइन किया गया युवक सेंटर से बिना किसी को जानकारी दिए गायब हो गया। दूसरे दिन वह अपनी प्रेमिका को लेकर क्वारंटाइन सेंटर पहुंच गया था। अब ब्लॉक के केंवटी में क्वारंटाइन किया गया युवक रात को दीवार फांदकर बाहर आ गया। इसके बाद उसने शराब पी और अंतागढ़ रोड पर हंगामा करना शुरू कर दिया। युवक आगरा से आया हुआ है। सोमवार रात्रि 9 बजे वह सेंटर की दीवार फांद निकला, जमकर शराब पी, फिर अंतागढ़ रोड पर हंगामा कर दिया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस जब वहां पहुंची तो वह उसे भी अपशब्द कहने लगा। इस दौरान वह सड़क पर ही लेट गया। पुलिस को उसे वापस क्वारंटाइन सेंटर ले जाने में रात के डेढ़ बजे गए। पुलिस ने सेंटर के लोगों को कड़ी निगरानी रखने कहा।
सेंटर से 19 दिन गायब रहने के बाद लौटे दो युवक
ग्राम दाबकट्टा के क्वारंटाइन सेंटर में रखे गए दो युवक सिर्फ दो दिन रहने के बाद भाग गए थे। इसकी रिपोर्ट पुलिस में भी की गई थी। ग्राम पंचायत दाबकट्टा के सरपंच देवझर नरेटी ने बताया वे 19 दिन से गायब थे। वे 21 जुलाई को वापस लौटे हैं। उन्होंने पूछताछ में बताया कि वे रायपुर में बोर खनन गाड़ी में काम कर रहे थे। अधिकारियों को जानकारी देने पर उन्हें होमक्वारेंटाइन किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30wLpl3
via
Comments
Post a Comment