बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव पीजी काॅलेज के नए भवन में केमेस्ट्री लैब का उद्घाटन सिहावा विधायक व जनभागीदारी समिति अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी ध्रुव ने किया। इस दौरान विधायक ने काॅलेज के निर्माणाधीन स्मार्ट क्लाॅस रूम, ग्रंथालय के आटोमेशन एवं एनलिस्ट की प्रक्रिया का भी निरीक्षण किया।
इसके बाद जनभागीदारी समिति की बैठक हुई। बैठक में पूर्व में किए गए कार्यों का अनुमोदन किया गया। नैक मूल्यांकन के परिप्रेक्ष्य में गार्डन, पर्यावरण, वाॅटर हार्वेस्टिंग, अतिरिक्त स्मार्ट क्लास रूम आदि कार्य जनभागीदारी मद से कराने की सहमति दी गई।
इसके अतिरिक्त कन्या छात्रावास के लिए शासकीय मद उपलब्ध कराने की सहमति दी। कालेज के नैक मूल्यांकन में ए ग्रेड प्राप्त करने के लिए प्राचार्य को कैंटीन के आधुनीकीकरण, बॉटनिकल गार्डन को विकसित करने तथा कालेज परिसर में छोटा तालाब निर्माण कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना, जनभागीदारी समिति सदस्य राजेन्द्र लुकंड़, सोमेश मेश्राम, कविता बाबर, विजय साहआदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WbVQZT
via
Comments
Post a Comment