सावन मास के प्रथम सोमवार को शिव मंदिरोंं में पूजा करने बड़ी संख्या में श्रध्दालु पहुंचे। शिव मंदिरों में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का सबसे पहले मंदिर समिति पदाधिकारियों ने हाथ सैनिटाइज किया जिसके बाद मंदिर में सोशल डिस्टेंस का पालन कराते दर्शन तथा पूजन कराया गया।
शहर के ऊपर नीचे मार्ग शिव मंदिर में सुबह 6 बजे से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। यहां सावधानी बरतते मंदिर समिति ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने गोल घेरा बनवाए थे। इन घेरों में ही खड़े होकर श्रद्धालुओं को बारी बारी से अंदर जाने दिया जा रहा था। मंदिर में प्रवेश से पहले सभी श्रद्धालुओं के हाथ अनिवार्य रूप से सैनिटाइज कराए जा रहे थे। बिना मास्क लगाए श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जा रहा था। हर साल सावन के प्रथम सोमवार को फूलों से शिव मंदिर को सजाया जाता था लेकिन इस बार मंदिर की साज सज्जा नहीं की गई। मंदिर पुजारी धमेंद्र मिश्रा ने भी मास्क के साथ हाथ में गलव्स लगाए थे।
आमापारा शिव मंदिर में भी सावधानी : आमापारा शिव मंदिर में भी श्रद्धालुओं को एक साथ प्रवेश नहीं दिया गया। मंदिर में प्रवेश करने से पहले हाथ धुलवाने पानी के साथ सेनेटाईजर की भी व्यवस्था की गई थी। मंदिर सेविका रामदुलारी साहू ने कहा मंदिर में इस बार सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पूजा की गई।
अन्य शिव मंदिर में भी पहुंचे श्रद्धालु
अलबेलापारा तालाब तट शिव मंदिर में भी श्रद्धालु पूजा करने सुबह से दोपहर व शाम के दौरान पहुंचे। तहसील कार्यालय परिसर शिव मंदिर, बीटीआई कालोनी शिव मंदिर, अन्नपूर्णापारा शिव मंदिर में भी श्रद्धालु पूजा करने पहुंचे। शिव मंदिर पूजा करने पहुंची सीमा सरोज, काजल सरोज, अंकिता नायक, वर्षा उइके ने कहा सावन मास में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। हर साल उपवास रखकर पूजा करती हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38Cafn1
via
Comments
Post a Comment