नक्सलियों ने तेलंगाना के फैदागुड़ेम से गोलापल्ली और किस्टाराम जाने वाली मुख्य सड़कों को भी गुरुवार व शुक्रवार की दरम्यानी रात कई जगहों से काट दिया। नक्सलियों ने किस्टाराम जाने वाली मुख्य सड़क को धर्मापेंटा व वेलकनगुड़ा के बीच दो जगहों पर काटा। एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि एक जगह नक्सलियों ने पूरी सड़क काट डाली जबकि दूसरी जगह पर सड़क आधी ही काट सके। गोलापल्ली जाने वाली कच्ची सड़क को भी नक्सलियों द्वारा कई जगहों से काट दिया गया है।
नक्सली लीडर रामन्ना का स्मारक तैयार किया
शहीद सप्ताह के दौरान नक्सली एक साल में बीमारी, सर्पदंश और एनकाउंटर में मारे गए साथियों को श्रद्धांजलि देने सालातोंग के आसपास बड़े आयोजन की तैयारी में जुटे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक नक्सलियों ने सालातोंग में नक्सली लीडर रामन्ना का बड़ा भव्य स्मारक भी तैयार किया है। सालातोंग के अलावा पिड़मेल, बुर्कलंका व गच्चनमपल्ली में भी बड़ी संख्या में नक्सलियों के जुटने की खबर है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
नक्सलियों ने डायवर्सन सड़क को पांच जगहों से काट डाला
सुकमा| शहीद सप्ताह शुरु होने से चार दिन पहले ही नक्सलियों ने धुर नक्सल प्रभावित इलाकों में अपनी उपस्थित दर्ज कराने के लिए उत्पात मचाना शुरु कर दिया है। गुरुवार व शुक्रवार की दरम्यानी रात नक्सलियों ने दोरनापाल से जगरगुंडा तक जाने वाले मुख्य मार्ग को तिमेलवाड़ा व चिंतागुफा गांव के बीच पुल निर्माण के लिए बनाई गई कच्ची डायवर्सन सड़क को पांच जगहों से काट दिया। इसके अलावा नक्सलियों ने पक्की सड़क पर राज्य व केंद्र सरकार विरोधी नारे लिखे और पेड़ों पर पर्चा भी चस्पा किया है। शुक्रवार सुबह मार्ग से गुजरने वालों ने पुलिस को नक्सली करतूत की सूचना दी। एसपी शलभ सिन्हा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि नक्सलियों ने 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीद सप्ताह मनाने का ऐलान किया है। ऐसे में जिले के सभी थाने व फोर्स के कैंपों को अलर्ट कर दिया गया है। एरिया डोमिनेशन तेज कर दी गई।
अलर्ट जारी किया गया
एसपी ने बताया कि पुलिस की हिदायद के बावजूद कुछ ठेकेदारों द्वारा मनमानी तरीके से काम चालू रखने की शिकायत मिल रही है। आईबी ने पहले ही पुलिस व सुरक्षाबलों को अलर्ट जारी कर रखा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2D1XRkA
via
Comments
Post a Comment