Skip to main content

चुनाव आज, रिजल्ट शाम तक

परिवहन संघ का चुनाव शनिवार को सामुदायिक भवन में होगा और इसी दिन ही शाम तक परिणाम की घोषणा की जाएगी। मतदान सुबह 8 बजे से 2 बजे तक होगा। तहसीलदार चुनाव अधिकारी आनंद नेताम ने बताया परिवहन संघ के चुनाव के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। कुल मतदाता 330 हैं। मतदान केंद्र में बैरिकेड्स आदि लगाया गया है। मतदाता को मतदान करने के लिए परिचय पत्र, आधार कार्ड साथ में लाने कहा गया है।
चुनाव में दो पैनल हैं और सभी पदों में दो ही प्रत्याशी आमने-सामने हैं। इसके चलते इस चुनाव में सीधा मुकाबला है। दोनों ही पैनलों ने अपना घोषणा पत्र जारी कर प्रचार किया। अध्यक्ष के लिए गुरदीप सिंह ढींडसा, गुरलाल सिंह रंधावा, उपाध्यक्ष के लिए मुकेश सिंह, मनीष एस, सचिव में दीपक गजेंद्र, संतोष कुमार पारख, सह सचिव में पंकज चंद संचेती, कृष्ण किशन सोनी, कोषाध्यक्ष के लिए हितेश तिवारी, अरविंद जैन चुनाव मैदान में है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Election today, result till evening


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WxiQTb
via

Comments