शहर से लगे ग्राम में जमीन संबंधित विवाद का केस कोर्ट से वापस कराने के लिए एक युवक ने साथी के साथ सोमवार रात ग्रामीण का घर से अपहरण कर लिया। पुलिस ने बताया कि ग्राम कांतिप्रकाशपुर निवासी लक्ष्मण मिंज को अपहरणकर्ता हरसागर तालाब निवासी सुजीत सिंह एक साथी की मदद से बाइक में बैठाकर घुटरापारा स्थित एक घर में ले गया और पूरी रात वही बंधक बनाए रखा। दोनों के बीच हरसागर तालाब स्थित एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है और एसडीएम कोर्ट में मामला चल रहा है। घुटरापारा में सुजीत इसी जमीन के मामले का केस डरा धमकाकर वापस लेने का दबाव बनाता रहा और उसी के परिजनों के खिलाफ थाने में केस कराने एक पेपर पर लक्ष्मण से हस्ताक्षर कराया। इसके बाद दूसरे दिन साथी के साथ लक्ष्मण को लेकर कोतवाली जाने के लिए निकला। वे थाने के पास पहुंचे थे कि लक्ष्मण के परिजन भी उसे तलाश करते पहले से पहुंच गए थे। यह देखकर लक्ष्मण को थाने के सामने छोड़कर सुजीत साथी के साथ बाइक में फरार हो गया। लक्ष्मण ने थाने में परिजनों के साथ पुलिस को पूरी बात बताई तो मामला सामने आया। रिपोर्ट पर पुलिस ने सुजीत व उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Z8OLuW
via
Comments
Post a Comment