महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंडिया ने रविवार को डौंडीलोहारा ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने किसानों से चर्चा कर खेती किसानी की तैयारी की जानकारी ली।
मंत्री भेंडिया ने जिन कार्यो का भूमिपूजन किया। इसमें ग्राम परसाडीह (ज) में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में अहाता निर्माण कार्य और सहकारी समिति भवन के सामने सीमेंटीकरण कार्य, ग्राम अछोली में शासकीय हाईस्कूल में अहाता निर्माण कार्य और सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, ग्राम चिखली में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, ग्राम कोड़ेकसा में शासकीय हाईस्कूूल में अहाता निर्माण कार्य, ग्राम खड़बत्तर में शासकीय प्राथमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष निर्माण और ग्राम गोटीटोला में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य शामिल है।
मंत्री ने किसानों से चर्चा कर खेती किसानी की तैयारी की जानकारी ली। उन्होंने धान बुआई की प्रगति, खाद-बीज की उपलब्धता आदि की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि खाद-बीज की समस्या नहीं है। मंत्री भेंडिया ने कहा कि शासन द्वारा अरहर बीज मिनीकिट उपलब्ध कराया जा रहा है, अपने खेतों के मेढ़ पर अरहर लगाएं।
उन्होंने किसानों को कोदो, कुटकी व मक्का का भी फसल लेने और पौधरोपण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने किसानों से कहा कि नामांतरण, सीमांकन व राजस्व संबंधी अन्य लंबित प्रकरणों से अवगत कराए। उन्होंने नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए ग्रामीणों को मास्क भी वितरण किया। इस अवसर पर अनिल लोढ़ा, तहसीलदार रामरतन दुबे, नायब तहसीलदार राजश्री पाण्डेय विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Z1dMs1
via
Comments
Post a Comment