Skip to main content

पंद्रह दिन में होगी कोरोना की आरटीपीसीआर जांच

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने मंगलवार को मेडिकल कॉलेज का दौरा किया तथा कोविड-19 के लिए चल रहे कार्यों का जायजा लिया। यहां कोविड-19 जांच के लिए वायरोलॉजी विभाग में बीएसएल-2 लैब का काम चल रहा है। शीघ्र ही आरटीपीसीआर जांच अम्बिकापुर में शुरू हो जाएगी। लगभग दो सप्ताह के अंदर यह सुविधा मिलने लगेगी। मंत्री ने एडमिट मरीजों को दिए जाने वाले भोजन का भी निरीक्षण किया।

हर मरीज मेरे परिवार की तरह सभी को मिले बेहतर इलाज
सिंहदेव ने कहा कि भर्ती हर मरीज मेरा पारिवारिक सदस्य है और सभी को सही चिकित्सा सुविधा मिले। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के डीन, सीएमएचओ, एमएस, वन औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, महापौर डॉ. अजय तिर्की, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि बंटी शर्मा, सैयद अख्तर हुसैन समेत स्टाफ मौजूद रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hnuHex
via

Comments