Skip to main content

इधर रोका-छेका अभियान जारी उधर सड़कों पर घूम रहे हैं मवेशी

नगर पंचायत पखांजूर में रोका छेका अभियान के तहत आवारा घूम रहे पशुओं को पकड़ कांजी हाउस में लाने का काम शुरू हो गया है। अब तक 6 पशुओं को कांजी हाउस भेजा जा चुका है। इसके बावजूद अभी भी बहुत से मवेशी सड़कों पर घूमते नजर आते हैं। पखांजूर में आवारा मवेशियों के साथ नगर के लोगों द्वारा पाले गए पशुओं को भी नहीं बांधा जाता है। सड़कों में आवारा मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है जो आए दिन हादसे का कारण बनते हैं। नगर में आठ से दस स्थान एेसे हैं हैं, जहां रोजाना बड़ी संख्या में मवेशियों का जमावड़ा लगता है। सड़क में मवेशी रात के अंधेरे में लोगों को नजर नहीं आते तथा हादसे के शिकार होते हैं। दिन में घूम घूम कर यही पशु लोगों के खेतों में चर किसानों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उपयंत्री नगर पंचायत देवेंद्र सिदार ने बताया नगर पंचायत में कांजी हाउस शुरू किया गया है। शीघ्र ही सड़कों पर घूमने वाले सभी पशुओं को पकड़ वहां रखा जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dNhzNP
via

Comments