Skip to main content

खोंगापानी के लाइन दफाई में वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का समाधान

नगर पंचायत खोंगापानी के वार्ड क्र. 11 लाइन दफाई में कई सालों से पेयजल की गंभीर समस्या से निजात मिलने पर वार्डवासियों ने राहत की सांस ली है।
बता दें कि वार्ड क्र.11 में 20 से 25 घर की आबादी के बीच पेयजल का कोई भी संसाधन नहीं था। पानी के लिए वार्डवासियों को बस्ती से 2 किलोमीटर दूर छप्पन दफाई जाना पड़ता था। महिलाओं को लंबी दूरी तय कर सिर पर पानी रखकर लाने की विवशता थी। वार्ड में व्याप्त पेयजल की गंभीर समस्या को देखते हुए इसके समाधान के लिए वार्ड पार्षद पी. मनी ने कदम बढ़ाया। उन्होंने एसईसीएल उप क्षेत्रीय प्रबंधक डी. हलधर से मिलकर पेयजल व्यवस्था के लिए आग्रह किया जिस पर प्रबंधक द्वारा नगर पंचायत द्वारा पाइप लाइन बिछाकर एसईसीएल की मेन लाइन से कनेक्शन कराने की मंजूरी प्रदान की। इसके बाद नगर पंचायत द्वारा वार्ड क्र. 11 के लाइन दफाई में पाइप लाइन बिछाकर उसे एसईसीएल की मेन लाइन से जोड़ दिया गया है। अब पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा का लाभ मिलने लगा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30t9j0M
via

Comments