मुनगा का पोषण दूर करेगा कुपोषण, कुपोषण के खिलाफ वार, मुनगा बनेगा हथियार जैसे नाराें के साथ बस्तर जिले के सभी शासकीय स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों और छात्रावास-आश्रमों में मुनगा के पौधे लगाए गए।
बस्तर सांसद दीपक बैज ने लामड़ागुड़ा मिडिल स्कूल, कस्तूरबा आश्रम और आंगनबाड़ी केंद्र में मुनगा के पौधे लगाए। बकावंड कन्या स्कूल में बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, कालीपुर के आंगनबाड़ी केंद्र में जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन, भानपुरी स्कूल में विधायक नारायणपुर चंदन कश्यप और चित्रकोट क्षेत्र के हायर सेकेंडरी स्कूल बड़े किलेपाल एवं कन्या छात्रावास बड़े किलेपाल में विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम द्वारा मुनगा के पौधे लगाए गए और ग्रामीणों को फलदार पौधे बांटे। इस अवसर पर वन विभाग के सीसीएफ मो. शाहिद, डीएफओ स्टायलो मण्डावी सहित जनप्रतिनिधि व अन्य अधिकारियों ने भी मुनगा के पौधे लगाए। इसके अलावा
डायबिटीज-कैंसर में मिलता है फायदा: सीसीएफ
कुपोषण मुक्त अभियान को साकार करने संचालित इस अभियान को शासन-प्रशासन के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों के सहयोग से सफल बनाया गया है। विधायकों ने कहा कि मुनगा सेहत के लिए फायदेमंद है। मुनगे का फल और भाजी कुपोषण को दूर करने में सहायक है। स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों और छात्रावास-आश्रमों में इसके रोपण से मुनगा की सहजता से उपलब्धता होगी। सीसीएफ ने कहा कि यह डायबिटीज से लेकर कैंसर जैसे भयंकर बीमारियों तक के लिए चमत्कारी होता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38xOjt9
via
Comments
Post a Comment