चार दिन पहले बड़े गुडरा के आत्मसमर्पित नक्सलियों के समूह जय लय्योर जय कम्माई ग्रुप को प्रशासन ने ट्रैक्टर दिया था। यह समूह शुक्रवार को ट्रैक्टर को लेकर गांव पहुंच गया। यहां पहुंचते ही सबसे ज़्यादा खुश ग्रामीण हुए। ट्रैक्टर को देखने भीड़ जुटी। इस गांव के 5 लाख के इनामी नक्सली बुधरा सोढ़ी के पिता हिड़मा सोढ़ी के हाथों पूजा कराई गई और ट्रैक्टर से पहली जुताई नक्सली बुधरा के खेत की ही हुई। नक्सली बुधरा के पिता हिड़मा सोढ़ी इतने खुश थे कि खेत में ट्रैक्टर जाते ही खुद भी सवार हो गए। नक्स्ली का खेत जोतने से उम्मीद है कि इनामी नक्सली भी आत्मसमर्पण कर के सामान्य जीवन बिता सके। हिड़मा ने बताया कि उनके दो बेटे खेती- किसानी, मजदूरी कर जीवन चला रहे हैं। जबकि सबसे बड़ा बेटा बुधरा समाज की मुख्यधारा से भटककर नक्सली बन गया है।
4 एकड़ की जुताई पूरी
हिड़मा ने बताया 7 एकड़ खेत है। 4 एकड़ खेत की जुताई कर चुका है। बचे 3 एकड़ में इसी ट्रैक्टर से ही करूंगा। बहुत ही अच्छा लग रहा। कलेक्टर दीपक सोनी ने कहा आत्मसमर्पित नक्सलियों के ग्रुप जय लय्योर जय कम्माई को मिले ट्रैक्टर से पहली जुताई नक्सली बुधरा के खेत की हुई है। यह सरेंडर नक्सलियों की काफी अच्छी पहल है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jx7j0d
via
Comments
Post a Comment