राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत लोहत्तर के गुलाब स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा राखी बनाकर बाजार में बेचा जा रहा है। गुलाब स्व सहायता समूह के अध्यक्ष संतो दुग्गा ने बताया वर्तमान में कोरोना संक्रमण को देखते हुए बाहर से राखी की आवक नहीं हो रही है। इसके चलते महिला समूह द्वारा बनाई गई राखी बाजार में अच्छी बिक्र रही है। जनपद पंचायत सीईओ केएल फाफा एवं बीपीएम नंदनी दीवान, वायपी भारती साहू के मार्गदर्शन में महिला स्व सहायता समूह की राखियों का बाजार में कम कीमत पर बेचा जा रहा है। राखी बेचकर अब तक 4 हजार की आमदनी हो चुकी है। उनके पास 10 से लेकर 70 रुपए तक की राखियां उपलब्ध हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PcT7vc
via
Comments
Post a Comment