Skip to main content

स्वच्छता दीदियों के काम की आयुक्त ने की सराहना, कहा- सफाई में इनका बड़ा योगदान

स्वच्छ भारत मिशन में मिशन क्लीन सिटी के तहत नगर निगम क्षेत्र में इन दिनों शहर को साफ रखने की जिम्मेदारी स्वच्छता दीदियां बखूबी से निभा रही हैं। पांच सेंटर में काम करने वाली महिलाएं डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने के साथ ही इसके जरिए खाना बनाने में भी लगी हुई हैं। यह बात नगर निगम आयुक्त प्रेम कुमार पटेल ने बुधवार को सेंटर का निरीक्षण करने के बाद कहा। उन्होंने कहा कि शहर के 48 वार्डों व व्यवसायिक क्षेत्रों से घर एवं दुकानों से निकलने वाले सूखा व गीले कचरे को ये दीदियां बिना किसी परेशानी के संग्रहण कर रही हैं। इसके साथ ही लोगों से अपील भी कर रही हैं कि वे नालियों में कचरे न डालें और जितना हो सके प्लास्टिक की थैली का उपयोग न करें। आयुक्त ने कहा कि कचरे से तैयार खाद को इन दिनों बेचा जा रहा है। हर सेंटर में इसे बड़े पैमाने पर तैयार करने की योजना बनाई गई है जो जल्द ही सफल होगी। इस तरह के काम से शहर की महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं और मिशन क्लीन सिटी को सफलता से आगे बढाने का प्रयास कर रही हैं।
मास्क नहीं पहनने वाले दुकानों के खिलाफ की गई कार्रवाई: कोरोना संक्रमण के बीच लागू अनलाॅक 2 में मास्क की अनिवार्यता का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर निगम के कर्मचारियों ने बुधवार को कार्रवाई की। दो घंटे तक चली इस कार्रवाई में कर्मचारियों ने 20 दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 हजार रुपए का जुर्माना वसूला।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The commissioner praised the work of cleanliness didis, said- their big contribution in cleanliness


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NMVog2
via

Comments