शहर में कोरोना के फैलते संक्रमण को रोकने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने शुभांकर की वेशभूषा में अनोखे ढंग से जागरूकता अभियान चलाया।
अस्पताल, बाजार सहित सार्वजनिक जगहों पर पहुंचे स्वास्थ्यकर्मियों ने कोरोना के संक्रमण को रोकने लोगों से आग्रह किया तो साथ में मास्क नहीं लगाने वाले व सार्वजनिक जगहों पर गुटखा खाकर थूकने वालों पर कार्रवाई भी की। यह अनोखा अंदाजा लोगों के लिए आकर्षण का भी केंद्र रहा। हाथों में पोस्टर बैनर लिए दो शुभांकर बने स्वास्थ्यकर्मी आगे-आगे चल रहे थे। वे कभी मास्क बांट रहे थे तो कभी बाजार में लोगों से सोशल डिस्टेंस व हाथों की सफाई का मायने बता रहे थे। इनके साथ रहे पुलिसकर्मी व स्वास्थ्य अधिकारी मास्क नहीं लगाने वाले व सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों पर कार्रवाई कर रहे थे। इस दौरान 51 लोगों पर कार्रवाई कर स्वास्थ्य विभाग ने 16 सौ रुपए जुर्माना वसूल किया। इससे पहले सीएमएचओ डॉ. पीएस सिसोदिया व मेडिकल काॅलेज के डीन डाॅ. आरके सिंह ने जागरूकता अभियान काे हास्पिटल से शुरू किया। इस दौरान नोडल अधिकारी डाॅ. शैलेंद्र गुप्ता, डाॅ. सुशील एक्का, डाॅ. पुष्पेंद्र राम, महेंद्र सिंह, कम्बी शेखर राय, वशीउर रहमान, प्रशांत कश्यप शामिल थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39fbfOr
via
Comments
Post a Comment