पंचायती राज के तहत पूरे छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास की योजनाओं का बेहतरीन क्रियान्वयन करने पर भारत सरकार द्वारा कांकेर जिला पंचायत को लगातार दूसरी बार दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाएगा।
पंचायत राज अधिनियम में शामिल ग्राम विकास के 29 विषयों जैसे मनरेगा के तहत हितग्राहियों को रोजगार दिलाने, स्वच्छता के स्थायित्व में बेहतरीन कार्य करने, ग्राम पंचायतों में जीपीडीपी निर्माण, ई-पंचायत अंतर्गत प्रियासाट, प्लान-प्लस में शत-प्रतिशत एंट्री, स्वसहायता समूह की महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर आजीविका से जोड़ने संबंधी गतिविधियां, बीसी सखी द्वारा मनरेगा, पेंशन लॉकडाउन में भुगतान करने, ग्रामीण विकास की योजनाओं को गांव के अंतिम छोर तक के व्यक्तियों तक
पहुंचाने एवं सुपोषण अभियान में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने कांकेर जिला का चयन पंचायत सशक्तिकरण के राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार द्वारा किया गया है।
कांकेर जिला पंचायत सीईओ डाॅ. संजय कन्नौजे ने कहा इसका श्रेय कलेक्टर केएल चौहान के अलावा जिले की 454 ग्राम पंचायतों के सरपंच, जनप्रतिनिधियों व पूरी जिला पंचायत टीम को जाता है। जिले का लगातार दूसरी बार दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। इस साल ग्राम विकास योजना के बेहतरीन प्लानिंग के लिए चारामा विकासखंड को भी राष्ट्रीय पुरस्कार मिलेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2C8a1YS
via
Comments
Post a Comment