Skip to main content

वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की बातचीत, बुजुर्गाें ने दिया आशीर्वाद

सीएम भूपेश बघेल ने गुरुवार को वृद्धाश्रमों में रह रहे बुजुर्गाें से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत कर उनका हाल-चाल पूछा। बुजुर्गाें के स्वास्थ्य, वृद्धाश्रम में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने बुजुर्गाें से कहा कि मैं अपने परिवार के सियान लोगों से मिल रहा हूं। वे स्वस्थ और वृद्धाश्रम में खुश हैं, यह देखकर अच्छा लगा। बुजुर्गाें ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद दिया। बातचीत के दौरान भावुकता के क्षण भी आए। बघेल ने उनसे पूछा कि आपके परिवार के लोग मिलने आते हैं क्या ताे बुजुर्गाें ने नम आंखों से कहा कि समय-समय पर परिवार के लोग मिलने आते हैं। जांजगीर की देव समिति की बुजुर्ग महिला पूर्णिमा थवाईत ने बताया कि वे पिछले 15 सालों से वृद्धाश्रम में रह रही हैं। परिवार के लोग उनसे बीच-बीच में मिलने आते हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री को स्वयं आकर वृद्धाश्रम की व्यवस्था देखने के लिए आमंत्रित भी किया। इसके बाद सीएम काे गरियाबंद के ग्राम भिलाई के सियान सेवा सदन की वृद्ध महिला मीरा बाई साहू, दुलारी बाई ने बताया कि वृद्धाश्रम में अच्छी व्यवस्था है, सभी लोग स्वस्थ हैं। चाय और नाश्ता समय पर मिलता है, समय-समय पर डाॅक्टर भी आते हैं, दवाई मिलती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Talks through video conferencing, blessings taken


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/308NK5B
via

Comments