शिक्षकों के संयुक्त मोर्चा ने पौधरोपण कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। इसके लिए जिलेभर में पौधरोपण अभियान चलाया गया। महासमुंद में मोर्चा के जिला संयोजक नारायण चौधरी की अगुवाई में, विकासखंड महासमुंद में ब्लॉक संयोजक राजेश साहू, बागबाहरा में विनोद यादव, पिथौरा में महेंद्र चौधरी, बसना में अरुण प्रधान, सरायपाली में ललित साहू के नेतृत्व में शिक्षकों ने पौधरोपण कर पेंशन बहाली की मांग की।
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के जिला संयोजक नारायण चौधरी ने कहा कि वर्तमान में 2004 के बाद सरकार द्वारा पुरानी पेंशन योजना को बंद कर बाजार आधारित अंशदायी पेंशन योजना लागू की गई है, जो उम्रभर सरकारी नौकरी करने वाले कर्मचारियों के वृद्धावस्था जीवनयापन के लिये पर्याप्त नहीं है। यही कारण है कि पुरानी पेंशन बहाल की मांग को लेकर एक लाख बीस हजार सात सौ बीस पौधे रोपने का संकल्प लिया है। जिला संयोजक ने कहा कि हमारा मिशन पुरानी पेंशन थीम के आधार पर लागाए गए पौधों का पर्याप्त संरक्षण हो पाए इस बाबत लोहे के ट्री गार्ड भी लगाए गए हैं।
इस दौरान प्रांतीय संयोजक सुधीर प्रधान, शोभा सिंहदेव, पूर्णानंद मिश्रा, केशवराम साहू, अर्चना तिवारी, सादराम, अजय, नंदकुमार साहू, विजय प्रधान, पुष्पलता भार्गव आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iW45TD
via
Comments
Post a Comment