नई सहकारी समितियां बनाए जाने को किसानों के हित का फैसला बताया जा रहा है। अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी सिहावा राजेन्द्र सोनी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 667 नई सहकारी समितियां बनने से किसान ओर किसानी को बड़ी राहत देने वाला फैसला है। राजेन्द्र सोनी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार लगातार किसान ओर किसानी के लिए अपनी मनसा साफ कर दी है। किसानों का कर्जा माफी और धान का समर्थन मूल्य 2500 रुपए करने से की किसान की आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है। छत्तीसगढ़ का किसान खुश है बल्कि किसानी को ओर बढ़ रहा।
राजेन्द्र सोनी ने कहा की पूर्व की बीजेपी सरकार में किसान कर्ज के बोझ तले आत्महत्या कर रहे थे कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा था किसान किसानी छोड़ रहे थे परन्तु आज जिस तरह भूपेश सरकार किसानों को लेकर फैसले कर रही उससे उत्साहित होकर आज छत्तीसगढ़ में किसानी में बढ़ोतरी हो रही। पुराने किसान खेती की ओर कदम बड़ा रहा। राजेंद्र सोनी ने कहा की प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने के बाद किसानों के द्वारा नई समितियों की मांग हो रही थी किसानों की इस मांग को लेकर सरकार ने गंभीरता दिखाई दी ओर नई सहकारी समितियों का बनाने का फैसला किया है। राज्य में किसानों की बढ़ती संख्या तथा लोगों की खेती को ओर बढ़ते रुझानों को ध्यान में रखकर सरकार ने सहकारी समितियों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। किसान अपना पूरा काम सहकारी समितियों के माध्यम से ही करता है। कई जिलों में समितियों की दूरी काफी अधिक होने के कारण किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। नई समितियों के बन जाने से किसानों को अब अपने जरूरी काम निपटाने के लिए ज्यादा दूर का सफर नहीं करना पड़ेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OhOr6V
via
Comments
Post a Comment