Skip to main content

प्रेमिका के साथ निकला था युवक, जंगल में दोनों के शव फांसी पर लटके मिले

जिले के बतौली थाना अंतर्गत ग्राम टोंगरी में बुधवार की शाम को एक शादीशुदा युवक का उसकी प्रेमिका के साथ गांव से लगे जंगल में फांसी से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई।
मृतकों का नाम ग्राम टोंगरीपारा निवासी विनोद तिग्गा 30 वर्ष व उसकी प्रेमिका राजपुर के ग्राम पतरापारा निवासी तारा 20 वर्ष है। दोनों में प्रेम संबंध होने के बारे में तब पता चला जब घटना की सूचना पर विनोद की पत्नी अपने मायके से पहुंची। पुलिस ने बताया कि विनोद पहले से शादी शुदा है और उसके दो बच्चे हैं। वह बोरिंग मशीन में काम करता था और लाॅकडाउन में कुछ दिनों से अपने घर ग्राम टोंगरीपारा में ही रह रहा था। उसकी पत्नी सप्ताहभर पहले अपने मायके गई थी। इसी बीच रविवार को तारा उसके घर ग्राम टोंगरीपारा पहुंची। विनोद अपने पिता से अलग रहता है। रात में विनोद के यहां ही युवती रही। सोमवार को दोनों को जाते हुए विनोद के पिता व अन्य ग्रामीणों ने देखा। देर शाम तक जब विनोद वापस घर नहीं लौटा तो परिजन उनकी तलाश में निकले। इसी बीच बुधवार की शाम को गांव से लगे जंगल में दोनों का पेड़ में फांसी से लटका शव मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों का शव पेड़ से नीचे उतरवाया।

युवक की पत्नी पहुंची तो युवती की हुई पहचान
पुलिस ने बताया कि घटना के बारे में विनोद की पत्नी को परिजनों ने मोबाइल पर सूचना दी। वह घटना स्थल पहुंची और युवती की पहचान की। इसके बारे में पता चला कि विनोद का युवती के साथ पहले से प्रेम संबंध था। घटना के बारे में पता चलने पर युवती के परिजन भी पहुंचे थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/317of57
via

Comments