Skip to main content

हरेली के दिन से समूहों से डेढ़ रुपए किलो में गोबर खरीदेगी राज्य सरकार

अंतागढ़, कोयलीबेड़ा, आमाबेड़ा, भैंसासुर, ताड़ोकी कांगे्रस की जोन, सेक्टर, बूथ प्रभारियों की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री एवं जिला कांग्रेस कांकेर के प्रभारी पीयूष कोसरे, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष बीरेश ठाकुर, प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कांति नाग, विधायक अनूप नाग, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभद्रा सलाम उपस्थित थे। जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी कोसरे ने कहा कांग्रेस हमेशा कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है।
हर कार्यकर्ता कांग्रेस का पदाधिकारी है। छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण युवाओं के लिए बहुत जल्द योजना बनाकर लाभ देने वाली है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष बीरेश ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार हरेली त्योहार के दिन से डेढ़ रुपए किलो में समितियों के माध्यम से गोबर खरीदी करेगी। इसी गोबर से खाद बनाकर गांव के लोगों को रोजगार मिलेगा।
पंचायतों में भी एल्डरेमैन की होगी नियुक्ति : प्रदेश सरकार नगर पंचायत, नगर पालिका, नगर निगम में एल्डरमैन की तरह जनपद पंचायत, जिला पंचायत एवं पंचायतों में क्षेत्र के कर्मठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को त्रिस्तरीय पंचायतों के एल्डरमैन नियुक्त करेगी। प्रदेश कांग्रेस महिला उपाध्यक्ष कांति नाग ने कहा आज संगठन की बैठक अंतागढ में हुई है। ऐसी ही बैठकें जिले के हर ब्लाक में हर महीने आयोजित की जानी चाहिए। इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल एवं उत्साह बढता रहेगा। विधायक अनूप नाग ने कहा जिन परिस्थितियों में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विधान सभा एवं लोकसभा चुनाव में काम किया, आज उन्हीं कार्यकर्ताओं की बदौलत छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी है। बैठक को जिलाध्यक्ष सुभद्रा सलाम ने भी संबोधित किया। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष हेमनारायण गजबल्ला, जिला पंचायत सदस्य नरोत्तम पटौटी, दिलीप बघेल, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मुकेश टक्कर, अखिलेश चंदेल, मुकेश ठक्कर, ब्लाक अध्यक्ष दुर्गेश ठाकुर, भजन यादव, भवन लाल जैन, शेख शरीफ कुरैशी आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
From Hareli's day, the state government will buy cow dung for one and a half rupees from the groups


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VZzDhw
via

Comments