Skip to main content

युवक गांजा बेचने ग्राहक का कर रहा था इंतजार, पकड़ाया

ओडिशा के नवरंगपुर से गांजा लाकर बेचने के लिए अपने स्कूटी में बैठकर ग्राहक का इंतजार कर रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा है। मुखबिरी के सूचना मिलने पर पुलिस ने 6 जुलाई की शाम 4 बजे आरोपी तुषार ठाकुर (19) पिता रघुवीर ठाकुर दुर्गामंदिर पारा चारामा निवासी जो दरगहन मेन रोड पर तरूण सुखदेव के घर आगे झोले में 1 किलो 700 ग्राम गांजा रखकर ग्राहक का इंतजार कर रहा था।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़ा। उसके पास से मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। इसकी अनुमानित कीमत 7 हजार रुपए है। इसके साथ स्कूटी भी जब्त की गई। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Youth was waiting for a customer to sell hemp, caught


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VYbvf9
via

Comments