क्वारेंटाइनसेंटरों में प्रवासी मजदूरों का उत्पात कम होने का नाम नहीं ले रहा है। यहां रहने वाले मजदूर रोज नए-नए कारनामे करने में लगे हैं। अब पंडरीपानी क्वारंटाइन सेंटर के ही दो मजदूर 20 जुलाई की रात्रि में क्वारेंटाइन सेंटर का ताला तोड़ कर फरार हो गए। इसमें एक मजदूर अपने घर में मिला, उसे रात्रि दो बजे वापस सेंटर लाया गया। उसका भाई भी उसके संपर्क में आने पर उसे भी क्वारंटाइन किया गया है। वहीं दूसरा जो दो दिन पहले अपने प्रेमिका को लेकर सेंटर आ गया था, वह फरार है। उसका पता नहीं चल पाया है। प्रशासन उसकी पतासाजी में जुटा है।
ग्राम पंचायत शाहकट्टा के आश्रित ग्राम पंडरीपानी क्वारंटाइन सेंटर में बाहर से आए 5 मजदूरों को रखा गया था। 20 जुलाई की रात्रि लगभग 8 बजे दोनों मजदूरों ने गेट का ताला तोड़कर बाइक निकाला और फरार हो गए। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से स्थानीय प्रशासन ने एक मजदूर को उसके बड़े भाई के घर से पकड़ लिया। वहीं एक अन्य अभी भी फरार है। अभी तक इन मजदूरों की कोरोना टेस्ट का रिपोर्ट नहीं आई है। ग्राम पंचायत सचिव जागेश्वर दर्रो ने बताया कि फरार प्रवासी दोनों मेंं से एक मिल गया। दूसरा जो दो दिन पहले प्रेमिका को लेकर आया था, वह अब भी फरार है। इस तरह यह दूसरा मौका है जब वह सेंटर से फरार हुआ। जब वह पहली दफे भागा, तब से पंडरीपानी सेंटर में ताला लगाया गया था। उसकी प्रेमिका कुर्री क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था।
एसडीएम प्रेमलता मंडावी ने गेट का ताला तोड़ने, फरार होने को गंभीरता से लेते हुए थाने में एफआईआर कराने कहा गया है। दूसरे क्वारंटाइन सेंटरों में भी व्यवस्था ठीक कराई जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2E4kRjm
via
Comments
Post a Comment